ओ री चिरैया......
ओ री चिरैया...... "एक मिटटी के बर्तन में पानी, एक में दाना....इस भीषण गर्म्मी से चिड़िया को है बचाना... ." इस गर्मी से हम इंसान ही नहीं, बल्कि नन्हें-नन्हें पक्षी भी परेशान हैं. हर साल गर्मी के मौसम में न जाने कितने पक्षी प्यास और Heatstroke का शिकार हो कर जान दे देते हैं, हम यदि एक छोटी-सी कोशिश करें, थोड़ी-सी मानवता दिखाएं अपने घर और आस पास के बगिचो में पक्षियों के लिए पानी और दाने का प्रबंध करवाए ताकि इस भीषण गर्मी से उनको सहारा मिले | आप कुछ छोटे छोटे उपाय कर के इन विलुप्त होते हुए पक्षियों का सहारा बन सकते है आइये जानते है कुछ सरल उपाय..... पक्षियों के लिए पानी रखे अपने घर की छतो एवं बालकनियो में पानी रखे | इसके लिए आप मिट्टी के बर्तन ले सकते है क्युकी मिट्टी के बर्तनों में पानी जल्दी गर्म नही होता | पक्षियों के लिए दाना रखे पक्षियों के लिए आप एक बर्तन में दाना गेहू, ज्वार आदि रख सकते है | चिड़िया वेसे तो किट-पतंगों को खाती है पर अब खेती में भी रसायनों का ज्यादा उपयोग इनके लिए जानलेवा साबित हो रहा है | फ...